फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान घायल

Sun, 06 Sep 2020 10:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के केरी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है। वहीं इस गोलाबारी में एक जवान के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान ने एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के नौगाम और पुंछ में शनिवार को भारी गोलाबारी की थी। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य घायल हैं। सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें- बारामुला मुठभेड़ः आतंकियों ने 12 लोगों को बना लिया था बंधक, फिर दिखा जांबाजों का शौर्य
विज्ञापन


नौगाम सेक्टर में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी में हरियाणा के भिवानी जिले के बास रनीला (तहसील चरखी-दादरी) निवासी जवान भूपेंद्र सिंह शहीद हो गए। सेना के दो जवान लांस नायक वेंकटेश और सिपाही शाजल घायल हुए हैं, जिनका सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- उत्तरी कश्मीर को लेकर हिजबुल रच रहा ये साजिश, जानिए कितना चुनौतीपूर्ण था ऑपरेशन पट्टन

वहीं, पुंछ के कस्बा, कीरनी, शाहपुर और दिगवार में सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की गई। इसमें कस्बा सेक्टर के कई मकानों को नुकसान पहुंचने के साथ तीन जानवरों के मारे जाने और छह के करीब घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें