गैर कोविड अस्पताल घोषित किए जाने के बाद मनोचिकित्सा अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन कम ही लोग ओपीडी सेवा का लाभ लेने पहुंचे। वहीं सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में सोमवार से ओपीडी शुरू होगी।
मनोचिकित्सा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. इंदु भूषण ने बताया कि शुक्रवार से ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। पहले दिन ज्यादा जानकारी न होने पर कम ही मरीज ओपीडी सेवा का लाभ लेने पहुंचे। उम्मीद है कि शनिवार को ज्यादा लोग ओपीडी सेवा का लाभ उठाएंगे।
वहीं सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके चलोत्रा के अनुसार अस्पताल को गैर कोविड का दर्जा मिलने के बाद ओपीडी सेवा सहित अन्य गैर कोविड गतिविधियों के लिए अस्पताल को तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि, सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में कुछ समय लगेगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर बिजली विभाग: घरों में जल्द लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली क्षेत्र में होगा सुधार
ओपीडी सेवा सोमवार से पूरी तरह से बहाल की जा सकेगी। वहीं सुपर स्पेेशयलिटी अस्पताल में कार्डियालोजी विभाग के एचओडी डॉ. सुशील शर्मा के अनुसार कोविड गतिविधियों के दौरान भी अस्पताल में 70 सर्जरी की गईं। मरीजों में पेसमेकर डालने से लेकर एंजियोप्लास्टी को भी अंजाम दिया गया।