जिले में शराब की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया के लिए वीरवार को नगरोटा में प्रशिक्षण शिविर के साथ वर्कशाप करवाई गई। इसमें आबकारी विभाग के अलावा कई शराब विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। इन लोगों को बताया गया कि किस तरह से दुकानों की ऑनलाइन नीलामी होगी और इसके लिए क्या कुछ करना होगा।
आबकारी विभाग के नगरोटा ट्रेनिंग सेंटर में लगाए शिविर में बताया गया कि नीलामी के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए और इनको किस तरह से अपलोड करना है। इसी तरह की एक वर्कशॉप 10 अप्रैल को भी इसी सेंटर में करवाई जाएगी। इसके बाद 13 अप्रैल से लोग नीलामी में हिस्सा ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, आठ जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू
पहली बार प्रदेश में शराब की दुकानों के लाइसेंस नीलामी प्रक्रिया से मिलेंगे। इस नीलामी में शहर के कई बड़े कारोबारी हिस्सा ले सकते हैं। दिलचस्प यह होगा कि सबसे बड़ी बोली किस लोकेशन की वाइन शॉप लेने के लिए लगेगी। सूत्रों की मानें तो मौजूदा शराब विक्रेतओं में से 80 फीसदी दुकान के मालिक नीलामी में हिस्सा लेने के प्रयास में हैं।