फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पांच जिलों में 72 फर्जी शाखाएं बनाकर लोगों से तीन करोड़ ठगे

Fri, 09 Apr 2021 02:54 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • रूरल डेवलेपमेंट मल्टीपर्पस कोआपरेटिव लिमिटेड नाम से फर्जी फर्म बनाई
  • ज्यादा ब्याज का लालच देकर जमा कराए पैसे
  • करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में पूरक आरोप पत्र दायर
विज्ञापन
fraud - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच जिलों में फर्जी कोऑपरेटिव फर्म बनाकर ज्यादा ब्याज का लालच देकर लोगों से तीन करोड़ से भी ज्यादा की ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच ने वीरवार को विशेष कोर्ट में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। रूरल डेवलेपमेंट मल्टीपर्पस कोआपरेटिव लिमिटेड के एमडी सुरजीत सिंह और उनकी पत्नी ज्योति पवार पर 2019 में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिना किसी वैध अनुमति या लाइसेंस के आरोपियों ने रूरल डेवलेपमेंट मल्टीपर्पस कोआपरेटिव लिमिटेड नाम से फर्जी फर्म बनाई। 2015 में जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में इसकी 72 शाखाएं खोली गईं। लोगों को ज्यादा ब्याज का लालच देकर पैसा जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सोसायटी के कर्मचारियों को फिक्स्ड डिपॉजिट, आवर्ती जमा, बचत खाता, शेयर पूंजी, नाममात्र के सदस्य के रूप में लोगों से नकदी लेने का लक्ष्य सौंपा गया। इसके बाद शाखा में पैसे जमा होने शुरू हो गए। लेकिन कई वर्षों बाद भी लोगों को ब्याज समेत उनका मूलधन तक नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस थाना और क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नई जगह शिफ्ट होगा ठंडी खुई टोल प्लाजा, दो हाईवे होंगे कवर

कई शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्रेडिट सोसायटी ने उनको लाखों का चूना लगाया है। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि की गई और यह भी पाया गया कि उक्त आरोपियों ने बिना अनुमति फर्म बनाई।
विज्ञापन


जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ बड़ी संख्या में समान प्रकृति की शिकायतें भी मिलीं। करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। अब मामले की जांच करने के बाद कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें