सीआरपीएफ मददगार हेल्पलाइन ने सोमवार को जनता के लिए तीन नए नंबर जारी किए हैं। यह सेवाएं खासतौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई हैं, जिन लोगों को मेडिकल सुविधाएं या कोई आपातकालीन मदद की जरूरत है। मददगार हेल्पलाइन के तहत तीन नए नंबर 9469793260, 9469793430, 9469793401 जारी किए गए हैं।
सीआरपीएफ मददगार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तीनों नंबर ट्वीट किए गए है। ट्वीट में लिखा गया है कि नागरिकों को 24*7 आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध प्रयास। किसी भी आपात स्थिति, चिकित्सा सहायता या किसी अन्य सहायता के लिए संपर्क करें। अधिकारियों ने बताया कि नियमित लैंडलाइन नंबर 14411 भी सेवा में है, पर अगर उसमें कोई दिक्कत आती है तो उस स्थिती से निपटने के लिए नए नंबर जारी किए गए है।
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पिछले बीस दिनों से खासतौर पर हेल्पलाइन चालू है। सीआरपीएफ द्वारा मददगार हेल्पलाइन देश में कही भी रह रहे कश्मीर धाटी के नागरिकों के लिए जून 2017 में शुरू की गई थी। मददगार हेल्पलाइन सीआरपीएम के श्रीनगर केंप से संचालित की जाती है।