फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एक बार फिर से प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों में उछाल, 11 ने तोड़ा दम

Thu, 24 Jun 2021 10:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में ब्लैक फंगस का एक और मामला। प्रसव के बाद जीएमसी में भर्ती 21 वर्षीय युवती ने दम तोड़ा।
विज्ञापन
corona cases of jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच वीरवार को जम्मू कश्मीर में एक बार फिर कोविड मौतों में उछाल आया। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 11 और लोगों ने कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। प्रदेश में ब्लैक फंगस का एक और मामला मिला है, इससे अब तक जम्मू कश्मीर में 27 लोग ब्लैक फंगस से पीड़ित हो चुके हैं, जिसमें कईयों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश में 448 नए संक्रमित मामले मिले हैं, लेकिन चिंता यह है कि पिछले कुछ दिनों से कम संख्या के साथ चल रहे कुछ जिलों में संक्रमित मामलों में फिर इजाफा हुआ है। एसएमजीएस अस्पताल जम्मू से रेफर हुई 21 वर्षीय तालाब तिल्लो (मूल निवासी बिहार) की जीएमसी में मौत हो गई। संक्रमित होने के कारण प्रसव के बाद उसे उचित उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

इसके अलावा जीएमसी डोडा में 2, जीएमसी राजोरी में 1, एमएच अखनूर में 1, एमएच सतवारी में 1, सीएचसी मेंढर में 1, स्किमस सोरा में 1, एसएमएचएस श्रीनगर में 1, स्किमस जेवीसी बेमिना में 1, जीएमसी बारामुला में 1 मरीज की मौत हुई है। इसके साथ कुछ जिलों में संक्रमणमामलों में फिर बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रोजगार के लिए युवाओं को मिलेंगे सार्वजनिक वाहन, जुलाई में शुरू होगी वाहन देने की कवायद

जिला रियासी में वीरवार को 47 नए संक्रमित मामले मिले जो जम्मू संभाग में सबसे अधिक हैं। इसमें 41 संक्रमित यात्री हैं। जिला जम्मू में 22 नए संक्रमित मामले मिले हैं। श्रीनगर में सर्वाधिक 95 नए संक्रमित मामले मिले। सांबा, कठुआ, शोपियां और कुलगाम प्रत्येक में 10 से कम संक्रमित मामले मिले। वर्तमानमें प्रदेश में 6537 सक्रिय मामले हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में 4284 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश में 682 संक्रमित मरीज ठीक हुए
जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में वीरवार को 682 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें 170 जम्मू संभाग और बाकी कश्मीर संभाग से हैं। अब तक प्रदेश में 302655 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और यह रिकवरी दर 97 फीसदी तक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें