फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजौरी के नौशेरा में बारूदी सुरंग विस्फोट, छह घायल; जवानों की हालत गंभीर

Tue, 14 Jan 2025 02:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजौरी में Loc के पास एक बारूदी सुरंग में धमाका हुआ है। धमाके में सेना के छह जवानों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) - फोटो : अविनाश संब्याल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक अग्रिम गांव में मंगलवार को बारूदी सुरंग विस्फोट हो गया। धमाके में करीब छह जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सैनिक गश्त पर थे, तभी नौशेरा सेक्टर में खंबा किले के पास सुबह करीब 10.45 बजे एक सैनिक गलती से बारूदी सुरंग के ऊपर चला गया, जिससे विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछी हुई हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं, जिसके कारण इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें