मैच के दौरान गोल के लिए भिड़ते खिलाड़ी।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आई लीग मैचों का मंच सजने जा रहा है। इसमें रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब (आरकेएफसी) मंगलवार को श्रीनगर के टीआरसी ग्राउंड में श्रीनदी डेक्कन एफसी से मुकाबला करेगा। आरकेएफसी ने अपना आखिरी घरेलू मैच नौ दिसंबर को खेला था। सके बाद टीम ने देश के विभिन्न हिस्सों में तीन मैच खेले। अब टीम अपने घरेलू मैदान पर लौटने को लेकर उत्साहित है। आरकेएफसी के मुख्य कोच इशफाक अहमद ने कहा, उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में आकर अपनी टीम का समर्थन करेंगे। हम उन्हें निराश नहीं करना चाहते। संवाद