फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अब बिना कोरोना टेस्ट के रामनगर में नहीं मिलेगा प्रवेश

Sun, 23 May 2021 05:58 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जब तक लॉकडाउन की अवधि जारी रहेगा तब तक यह आदेश जारी रहेगी।
विज्ञापन
corona cases of jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के कघोट गांव में तहसीलदार श्रीनाथ सुमन के नेतृत्व में एक विशेष नाका और शिविर लगाकर स्थानीय लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए। इस मौके पर तहसीलदार ने बताया कि बिना टेस्ट के रामनगर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए उधमपुर-रामनगर रोड पर किड़मू गांव के पास एक विशेष नाका एवं जांच शिविर लगाया गया है। जहां रामनगर में आने वाले हर व्यक्ति का पहले कोरोना टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही तहसील में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बेबस मां की गुहार: घर लौटा आ बेटा, आतंकी संगठन मेरे लाल को लौटा दें, बहन ने कही ये बात   
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है और यह लॉकडाउन के जारी रहने तक जारी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कारवाई की जाएगी। इसलिए सभी लोगों से अपील है कि रामनगर में प्रवेश करने से पहले रास्ते में लगाए गए कैंप में अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं, ताकि कस्बे को जल्द कोरोना मुक्त करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें