फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : 31 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय , 16 जिलों में वीकेंड कर्फ्यू हटा

Mon, 12 Jul 2021 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • बार और रेस्टोरेंट सुबह सात से रात दस बजे तक खोलने की अनुमति
  • 16 जिलों में वीकेंड कर्फ्यू हटा, सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें पहले की तरह खुलेंगी
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने रविवार को नई निर्देशावली जारी की। हालांकि, कोरोना परिदृश्य में सुधार को देखते हुए बार और रेस्टोरेंट को सुबह सात से रात दस बजे तक कुल क्षमता के 50 फीसदी तक खोलने की अनुमति जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश के 16 जिलों जिसमें जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ, राजोरी, किश्तवाड़, रामबन, उधमपुर, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, बडगाम, गांदरबल, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां को वीकेंड कर्फ्यू से राहत रहेगी। हालांकि, रात आठ से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।  इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और जिम भी पचास फीसदी  क्षमता के साथ वैक्सीन लगवा चुके या निगेटिव रिपोर्ट लाने वाले लोगों के लिए खुला करेंगे। स्विमिंग पूल बंद ही रहेंगे। 

वैक्सीन लगवा चुके लोग पेड पार्क में जा सकेंगे
पेड पब्लिक पार्क भी वैक्सीन लगवा चुके लोगों के लिए ही खुलेंगे। बार और रेस्टोरेंट में भी वैक्सीन लगा चुके लोगों और रैपिड एंटीजन या आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जोकि 48 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होगी उन्हें ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें