श्रीनगर। फिट रहो, स्वस्थ रहो थीम के तहत सोमवार सुबह हार्वर्ड स्कूल के छात्रों के साथ एक इंटरेक्टिव सत्र आयोजित किया गया। एसएसपी ट्रैफिक एजाज अहमद, डॉ. नवीद शाह पल्मोनोलॉजिस्ट और डॉ. इश्फाक, मस्कुलोस्केलेटल एवं फिजियो विशेषज्ञ सहित गणमान्य वक्ताओं ने छात्रों को संबोधित किया।
वक्ताओं ने बच्चों को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले डिस्ट्रेक्शन से दूर रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने सुस्त जीवनशैली और स्क्रीन की लत के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को भी उजागर किया। संवाद