स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में ड्रोन के खतरे से निपटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने एंटी ड्रोन रणनीति बनाई है। हाल ही में एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा था कि इससे निपटने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। किस तरह की तैयारी की गई है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किया गया है। पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर तैयारी की है।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को लेकर तैयारी चल रही है। सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। ड्रोन के संभावित हमलों को रोकने की पूरी तैयारी है। जैश-ए-मोहम्मद की साजिश की खबर मिली है। जो इनपुट मिले हैं, उन पर काम चल रहा है। आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर किसी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा दोनों मिलकर ऐसा करना चाहते हैं। हमारे पास इस तरह के इनपुट हैं।