फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : रात 10 बजे के बाद नहीं मनेगा नए साल का जश्न, ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद सरकार सख्त

Fri, 31 Dec 2021 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रात्रि कर्फ्यू में ढील नहीं। हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस। जगह-जगह सुरक्षा कड़ी चौकसी।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में नए साल का जश्न शुक्रवार को रात 10 बजे के बाद नहीं मनेगा। ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद सरकार सख्त है। रात्रिकालीन कर्फ्यू में किसी प्रकार की ढील नहीं दी गई है। पुलिस हुड़दंगियों के साथ सख्ती से निपटेगी। जगह-जगह सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन


पर्यटक स्थल पटनीटॉप के साथ ही कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम समेत श्रीनगर के डल झील किनारे भी सख्ती रहेगी। दिन के वक्त ही इन स्थानों पर भीड़ रहने की उम्मीद है। हालांकि, कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन किया जाएगा। 

प्रशासन के अनुसार ओमिक्रॉन की स्थिति को देखते हुए नए साल का जश्न मनाने के लिए कोई रियायत नहीं दी जाएगी। होटलों तथा अन्य स्थानों पर रात्रिकालीन कर्फ्यू से पहले ही यदि कोई आयोजन करना हो तो उसकी इजाजत होगी।
विज्ञापन


क्लबों, होटलों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों तथा सड़कों पर पुलिस का पहरा रहेगा जो हुड़दंगियों के साथ सख्ती से पेश आएगी। प्रशासन ने अपील की है कि लोग घरों में रहकर ही नए साल का जश्न मनाएं। कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रशासन से सहयोग करें ताकि इसके प्रसार को रोकने में सहूलियत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें