फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पांच एसएसपी सहित 545 पुलिस अधिकारियों को डीजीपी अवॉर्ड, 140 पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति

Fri, 01 Jan 2021 06:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने वर्ष 2020 में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए 545 पुलिस अधिकारियों के लिए डीजीपी अवॉर्ड की घोषण की है। इनमें अधिकारियों में पांच एसएसपी और चार एसपी सहित 35 डीएसपी को अवॉर्ड दिया जाएगा। अधिकारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए डीजीपी ने कहा कि पुलिस का हर जवान देश रक्षा के लिए तत्पर है।

विज्ञापन


डीजीपी अवार्ड से सम्मानित होने वालों में एसएसपी उधमपुर शरगुन शुक्ला, एसएसपी मंजूर अहमद एसओ डीपीटी टेलीकॉम, एसएसपी राकेश स्टाफ ऑफिसर एडीजीपी ट्रैफिक, एसएसपी मोनिका सागर गुप्ता आईआरपी 18वीं बटालियन, एसएसपी मोहम्मद मजीद मलिक एसपी हेडक्वार्टर श्रीनगर शामिल हैं। वहीं एसपी बडगाम अमोद अशोक नागपुरी, सुधांशु वर्मा, एसपी हजरतबल श्रीनगर, एसपी सफदर अहमद सामून आरपी 6वीं बटालियन, एसपी विवेक शेखर शर्मा आईआरपी 12वीं बटालियन शामिल हैं।

डिप्टी एसपी रविंद्र सिंह अतिरिक्त निदेशक ऑपरेशन एसओजी, अमित शर्मा-डीएसपी पश्चिम, नेहरू मार्केट प्रभारी सुमीत शर्मा, अजय हंस, राकेश कुमार, डीएसपी हिमांशु महाजन, संदीप चाढ़क-पुलिस पोस्ट नगरी प्रभारी व संदीप कुमार-प्रभारी पुलिस पोस्ट डिग्यिाना, डीएसपी शमशेर सिंह सहित 34 अन्य अधिकारियों को अवॉर्ड मिलेगा।
विज्ञापन


आईजीपी जम्मूू मुकेश सिंह ने पुलिसकर्मियों को नव वर्ष का तोहफा दिया है। 138 कांस्टेबलों को स्पेशल ग्रेड कांस्टेबल और दो स्पेशल ग्रेड कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया है। यह पांचवीं डीपीसी की गई है, जिसमें अभी तक 3200 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। नव वर्ष पर पुलिसकर्मियों को पदोन्नत करते हुए आईजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने मेहनत से विभाग को गौरवान्वित किया है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में ऐसेही अपना काम ईमानदारी से करेंगे।
 

विज्ञापन

चार सब इंस्पेक्टर और दो एएसआई पदोन्नत

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने छह टेलीकॉम अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इन छह अधिकारियों में चार सब इस्पेक्टर को इंस्पेक्टर और दो एएसआई को सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद के लिए पदोन्नत हुए अधिकारियों में गुलाम हुसैन, आबीद मीर, राकेश कुमार और कुलदीप कुमार शामिल हैं। वहीं एएसआई पद से सब इंस्पेक्टर पद के लिए पदोन्नत हुए अधिकारियों में फारूख अहमद और रादेव सिंह शामिल हैं। डीजीपी ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

डीजीपी ने नर्व वर्ष की शुभकामनाएं दी
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने नव वर्ष पर लोगों को बधाई दी है। पुलिस जवानो, शहीदों के परिवार को नव वर्ष की बधाई देते हुए डीजीपी ने कहा कि नव वर्ष सबके लिए खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर जवान लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें