फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस बार देरी से शुरू होगा नया सत्र

Thu, 29 Apr 2021 10:40 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कोरोना के चलते कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में हो रही देरी, परीक्षा के बाद होगा फैसला।

 
विज्ञापन
engineering - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2021-22 सत्र देरी से शुरू होना तय है। इस सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बोपी) की ओर से आयोजित होनी वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (जेकेसीईटी) के स्कोर पर आधारित होती है।
विज्ञापन


कोविड के कारण इस बार कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देरी से होगा, जिसके कारण सत्र शुरू होने में देरी तय है। बोपी ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को 30 अप्रैल की मध्य रात्रि तक बढ़ाया है। जेकेसीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद बोपी टेस्ट के आयोजन पर कोई फैसला लेगा। कोविड के कारण सरकार ने सीबीएसई और जेके बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। ऐसे में बोपी ने इन छात्रों को ऑनलाइन आवेदन की छूट दी है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के सरकारी विभागों में 50 फीसदी की क्षमता से कामकाज पर लगेगी मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


बोपी के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि छात्रों को राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। ऑनलाइन आवेदन के बाद परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जाएगी। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और  टेक्नालोजी के प्रिंसिपल डॉ. समरू शर्मा ने कहा कि बोपी द्वारा आयोजित ऑनलाइन एंट्रेंस परीक्षा के बाद कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। पिछले वर्ष अकादमिक सत्र नवंबर में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें