नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में धमाका होने से युवक जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए ले जाया गया है। इससे पहले चार फरवरी को कीरनी में सेना का जवान जख्मी हो गया था।
पुंछ केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर माइन ब्लास्ट होने से स्थानीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है। घायल की पहचान मोहम्मद मारूफ पुत्र जमालदीन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि वह नियंत्रण रेखा के पास बकरियां चरा रहा था। उधर चार फरवरी को बारूदी सुरंग में विस्फोट जवान जख्मी हो गया था। धमाका उस समय हुआ जब एक दल सुबह कीरनी सेक्टर में अग्रिम इलाके में गश्त कर रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि घायल लांस नायक अंशुल रावत को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और बाद में उन्हें विशेष उपचार के लिए उधमपुर के कमांड अस्पताल में ले जाया गया।