फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: 16 दिन पहले तहरीक ए मुजाहिदीन में शामिल हुआ आतंकी मुठभेड़ में ढेर, अब तक किए थे कई हमले

Thu, 18 Oct 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। हालांकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकियों होने की सूचना पर अभियान चलाया और डौगम गांव को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। 

सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया। जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


मारे गए आतंकवादी की पहचान अवंतीपोरा इलाके के रहने वाले अहमद भट्ट के रूप में हुई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आतंकी तहरीक ए मुजाहिदीन संगठन का है। 
 
Trending Videos

ये वही आतंकी है, जो बारामुला में पुलिस पार्टी पर हुए हमले में शामिल था। फिलहाल फरार आतंकियों के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चला रखा है। बताया जा रहा है कि शौकत 16 दिन पहले ही आतंकी बना था। 

आपको बता दें कि आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में बुधवार को दो स्थानों पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। दोनों स्थानों पर ग्रेनेड हमले किए गए। इसमें एक डीएसपी समेत तीन पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। 

जिले के पट्टन इलाके में आतंकियों ने एक नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें डीएसपी जफर अहमद व दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें डीएसपी का पीएसओ शब्बीर अहमद भी शामिल है। तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

पट्टन में हमले के बाद सुरक्षा बलों ने हाल ही में आतंकी संगठन में भर्ती फैजान मजीद को गिरफ्तार किया। वह दक्षिणी कश्मीर के त्राल का रहने वाला है। 
विज्ञापन

वहीं जिले के राफियाबाद इलाके के त्रकपोरा गांव स्थित सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड कैंप के बाहर गिरकर फट गया। इसमें रोहामा निवासी  नागरिक मोहम्मद अशूर मीर घायल हो गया। 

उसे पास के अस्पताल ले जाया गया है। एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल ने बताया कि हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। 

सोपोर में रहस्यमय विस्फोट
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके के डोरू गांव में बुधवार को रहस्यमय विस्फोट से दहशत फैल गई। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को घेरे में ले लिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें