फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: रुठे कई चेहरे आज कांग्रेस में हो सकते शामिल, दिल्ली के लिए हुए रवाना

Fri, 06 Jan 2023 11:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एआईसीसी की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि पार्टी को छोड़कर गए कई वरिष्ठ नेताओं ने दोबारा पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन
Rajni Patil - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस  में कई रुठे चेहरे शुक्रवार को नई दिल्ली में दोबारा पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्य नेताओं में तारा चंद, बलवान सिंह आदि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि इन नेताओं से जब यह जानकारी चाही तो किसी ने फोन पर जवाब नहीं दिया। लेकिन बताया जाता है कि सभी नेता अपने समर्थकों के साथ वीरवार को दिल्ली पहुंच गए थे। 

विज्ञापन


एआईसीसी की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि पार्टी को छोड़कर गए कई वरिष्ठ नेताओं ने दोबारा पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए हैं। 

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कुछ समय पहले तारा चंद सहित कई वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस से इस्तीफा देकर डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) में शामिल हो गए थे। लेकिन कुछ समय बाद इन नेताओं को डीएपी के खिलाफ काम करने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद से इनके दोबारा कांग्रेस में वापस आने की चर्चाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से गुटबाजी हावी रही है। बताया जाता है कि कई पुरानी नेताओं की औपचारिक वापसी के लिए प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें