उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मेट्रो रेल परियोजना के लिए की बैठक
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को जम्मू और श्रीनगर के लिए लाइट मेट्रो रेल परियोजनाओं को चलाने के लिए सिविल सचिवालय में बैठक की अध्यक्षता की। जम्मू लाइट रेल प्रणाली की बंटालब और बारी ब्राह्मणा के बीच 23 किलोमीटर की लंबाई होगी। इस लाइन पर 22 स्टेशन होंगे।
श्रीनगर लाइट रेल प्रणाली की लंबाई 25 किलोमीटर होगी, जिसमें इंदिरा नगर से एचएमटी जंक्शन तक 12.5 किलोमीटर लंबाई और हजूरी बाग से उस्मानाबाद तक 12.5 किलोमीटर लंबाई (प्रत्येक कॉरिडोर पर 12 स्टेशन) के साथ कुल 24 स्टेशन होंगे।