उड़ी में मतदाता मोहम्मद मकसूद ने कहा कि लोग तरक्की ढूंढ रहे हैं, इसलिए कहते हैं कि जो चुनाव हुआ उससे अपना कोई नुमाइंदा चुनें। क्योंकि इससे उन्हीं को फायदा पहुंचेगा। एक अन्य मतदाता सनाउल्ला ने बताया कि लोगों की अपनी कुछ मजबूरियां हैं, उनके काम रुके हैं। न नालियां है न रास्ते हैं और न ही कोई विकास है। यही कारण है कि लोग बहिष्कार के बावजूद भी वोट डाल रहे हैं।
श्रीनगर में 153091 में से 2740 ने डाले वोट
श्रीनगर में नगर निगम के कुल 26 वार्ड हैं इनमें 6 से 15 और 38 से 53 हैं जिनमें 20 पर मतदान हुआ। यहां 75 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां सबसे कम मतदान हुआ और 1.8 प्रतिशत मतदान शाम 4 बजे तक रिकॉर्ड किया गया। 153091 मतदाताओं में से कुल 2740 ने ही वोट डाले, जबकि यहां 6 वार्ड ऐसे थे जहां पहले ही प्रत्याशियों को निर्विरोध विजय घोषित किया गया, लेकिन इन सबके बीच भी सैयद अली शाह गिलानी का गढ़ कहलाया जाने वाला हैदरपोरा वार्ड 15 में भी 32 वोट पडे़ हैं।
पहलगाम, अश्मुकाम, सीर हमदान में प्रत्याशी निर्विरोध विजयी
अनंतनाग के मट्टन, पहलगाम, अश्मुकाम और सीर हमदान में मतदान हुआ। यहां कुल 3.20 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। मट्टन 13 वार्ड हैं, जिनमें से 7 पर मतदान हुए और कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि 6 वार्ड ऐसे हैं जहां प्रत्याशी निर्विरोध विजय घोषित किया गया हैं। यहां कुल 7534 मतदाता हैं, लेकिन मट्टन में 7 वार्ड में 4827 में से केवल 136 ने वोट डाले। पहलगाम के 13 वार्ड, अश्मुकाम के 13 वार्ड और सीर हमदान के 13 वार्ड पर सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध विजय घोषित किया गया था।
हाजिन में 3 वार्ड में कोई नामांकन नहीं हुआ
बांदीपोरा की हाजिन म्यूनिसिपल कमेटी में भी मतदान होने थे, लेकिन वहां 13 वार्ड में से 10 पर पहले से प्रत्याशियों को निर्विरोध विजय घोषित किया गया था और 3 वार्ड में कोई नामांकन नहीं हुआ था। यहां कुल 7304 मतदाता थे। इसके अलावा पुलवामा के अवंतीपोरा और त्राल म्यूनिसिपल कमेटियों में भी मतदान होना था, लेकिन अवंतीपोरा के कुल 13 वार्ड में से 2 में प्रत्याशियों को निर्विरोध विजय घोषित किया गया था, जबकि 11 पर कोई भी नामांकन नहीं हुआ था। यहां कुल 3648 मतदाता थे। ऐसे ही त्राल में भी कुल 13 वार्ड में से 4 पर प्रत्याशियों को निर्विरोध विजय घोषित किया गया था, जबकि 9 पर कोई भी नामांकन नहीं हुआ था। यहां कुल 8708 मतदाता थे।
कराई गई री-पोलिंग
अनंतनाग में पोलिंग स्टेशन 23 शिरपोरा में री-पोलिंग कराई गई। जहां शाम 4 बजे तक 625 में से कुल 37 वोट पड़े। इनमें से 20 पुरुष जबकि 17 महिलाओं ने वोट डाले।