फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: 2001 संसद हमले की बरसी पर एलजी सिन्हा ने शहीदों को किया नमन, कहा- उनकी बहादुरी हर भारतीय के लिए प्रेरणा

Sat, 13 Dec 2025 01:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 2001 के संसद हमले में बलिदान हुए जवानों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @OfficeOfLGJandK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को 2001 में संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में बलिदान हुए वीर जवानों और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इनकी बहादुरी और देश के प्रति निस्वार्थ सेवा हमेशा हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।

विज्ञापन


संसद भवन पर 13 दिसंबर 2001 को पांच सशस्त्र आतंकवादियों ने हमला किया था, लेकिन तत्कालीन संसद सुरक्षाबल, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों ने हमले को विफल कर दिया, जिससे कोई भी आतंकवादी भवन में प्रवेश नहीं कर सका।

उपराज्यपाल ने अपने  पोस्ट में कहा, मेरे हार्दिक श्रद्धांजलि उन वीर बलिदानियों को, जिन्होंने 2001 के कायरतापूर्ण संसद हमले में अपने प्राण न्योछावर किए। उनकी बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा हमेशा हर भारतीय के लिए प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन


इस हमले में छह दिल्ली पुलिस कर्मी, दो संसद सुरक्षा सेवा के कर्मचारी, एक माली और एक टीवी पत्रकार शहीद हुए थे। वहीं सभी पांच आतंकवादियों को संसद भवन के प्रांगण में ही ढेर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें