फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कामयाबी: लश्कर-ए-तैयबा कमांडर नदीम अबरार गिरफ्तार, लावेपोरा में की थी तीन जवानों की हत्या

Mon, 28 Jun 2021 03:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकी सगंठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार को गिरफ्तार किया गया है। नदीम लावेपोरा आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या की थी। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने कहा कि नदीम अबरार की गिरफ्तारी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। वह कई हमलों और हत्याओं में शामिल रहा है। वहीं, अवंतीपोरा हमले को लेकर आईजी ने कहा कि इसके पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो विदेशी आतंकियों का हाथ है।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार शाम को जम्मू के नरवाल इलाके में पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए थे। आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। आतंकवादियों को समय पर गिरफ्तार कर जम्मू शहर में एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया गया।

बता दें कि जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक प्रमुख शॉपिंग मॉल के पास से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया। आतंकी शहर में हमले को अंजाम देने से पहले प्रमुख प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन


इस ऑपरेशन में पुलिस की विभिन्न टीमें जुटी हुई थीं। आतंकवादियों से यह पता लगाया जा रहा है कि उनके अन्य साथी भी जम्मू में घुसने में सफल रहे हैं या नहीं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि जम्मू पुलिस ने 5 से 6 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद किया है। यह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के गुर्गे से बरामद की गई। इसे किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर लगाया जाना था। इस रिकवरी से बड़ा आतंकी हमला टल गया है। पूछताछ के लिए संदिग्धों को उठाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तो इसलिए बढ़े हमले!: अमन के दुश्मन बने हाइब्रिड आतंकी और पाकिस्तान, सर्वदलीय बैठक से भी बौखलाहट    
यह भी पढ़ें- कश्मीर में जबरन धर्मपरिवर्तन का मामला: सिरसा ने कहा- गृहमंत्री ने सिख बेटियों की वापसी का दिया आश्वासन 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें