फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान भागा था निसार

Sat, 04 Jan 2020 09:38 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
terrorist Nisar Dar - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने कुल्लन गांदरबल में मुठभेड़ के दौरान आतंकी फरार हो गया था। सुरक्षाबलों ने आतंकी को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी निसार डार को शुक्रवार की रात सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कुल्लन गांदरबल में एक मुठभेड़ से बच गया था, जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था।

आतंकवादियों की तलाश में तीसरे दिन भी जारी रहा सर्च ऑपरेशन
वहीं, नौशेरा सब डिवीजन के सीमावर्ती डब्बर क्षेत्र और अन्य इलाकों में आतंकवादियों की तलाश में शुक्रवार को भी सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। तीन दिन से चल रहे इस आपरेशन में अभी कोई भी सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ स्थानीय लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे सुबह छह बजे बाद घरों से निकलें और शाम पांच बजे तक घरों में चले जाएं। सेना और पुलिस ने लोगों से सहयोग का अनुरोध किया है।

सेना और पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में शुक्रवार को भी डब्बर गांव के अलावा खेरी, गरात, मंगलाई, पोठा गांवों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से भी संदिग्धों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने जंगलों में भी आपरेशन चलाया।
विज्ञापन

सेना व पुलिस उन तीन संदिग्धों की तलाश में जुटी है जिन्होंने एक बक्करवाल परिवार के घर में पानी पीने के बाद सेना के ठिकानों व मुगल रोड के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही थी।

रात के अंधेरे में इन आतंकियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए थे। पिछले तीन दिन से सेना लगातार इन आतंकवादियों की तलाश में जुटी है। क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर के बाद कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें