फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को कामयाबी, तीन आतंकी ढेर; दहशतगर्दों की खोज में अभियान जारी

Sat, 02 Aug 2025 04:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अखल वन, कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।अब तक तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने अब तक तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। जबकि बचे हुए आतंकियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


चिनार कॉर्प्स भारतीय सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि सुरक्षा बलों ने अब तक तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। ऑपरेशन जारी है।
 

जानकारी के अनुसार, देर शाम को जिले के देवसर के अखल वन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सेना, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के जवानों ने वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। 

छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। दोनों ओर से थोड़ी देर तक फायरिंग हुई, लेकिन आतंकी अंधेरे की आड़ में जंगल में भाग निकले। आतंकियों ने रात में घेरा और सख्त कर दिया। 
विज्ञापन


शनिवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। बता दें कि यह घाटी में पिछले पांच दिनों में दूसरा ऑपरेशन है। इससे पूर्व श्रीनगर के दाछीगाम में एक ऑपरेशन के दौरान लश्कर के कमांडर सहित तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया।
 
विज्ञापन

संबंधित वीडियो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें