फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जयंती पर कश्मीरी पंडित समुदाय ने ज्येष्ठा माता का लिया आशीर्वाद, एलजी पूजा में हुए शामिल

Thu, 11 May 2023 01:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

ज्येष्ठा देवी प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ज्येष्ठा माता की जयंती लंबे समय से मनाते आ रहे हैं। मौके पर कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित समुदाय की महिला पूजा करती हुई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ज्येष्ठा माता जयंती पर ज्येष्ठा देवी मंदिर, जिठियार में आयोजित महायज्ञ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने माता ज्येष्ठा के समक्ष सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उपराज्यपाल ने लोगों से बातचीत भी की और शुभ अवसर की बधाई दी।

विज्ञापन


ज्येष्ठा देवी प्रबंधक समिति के पदाधिकारी, प्रमुख स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। आयोजन में कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कश्मीरी पंडित रतनलाल ने कहा कि ज्येष्ठा माता की जयंती लंबे समय से मनाते आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भगवन शिव के आदेश अनुसार ज्येष्ठा माता जल कुंड के रूप में यहां उपस्थित हैं। इस मंदिर के साथ कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। गौरतलब है कि ज्येष्ठा माता की जयंती पर हर साल लोग पहुंचते हैं। इसमें दूरदराज क्षेत्रों से भी लोग शामिल होते हैं।

चिनैनी में पांच कुंडी यज्ञ 18 मई को

चिनैनी क्षेत्र में पहली बार पांच कुंडी यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इसमें हर कुंड पर पांच पंडित यज्ञ में मंत्रोच्चारण करेंगे। 18 मई को होने वाले इस यज्ञ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और क्षेत्र की सुख-शांति को लेकर भी दुआ मांगी जाएगी।

विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि सुद्धमहादेव, नाड़ीसू कुद, सयुना, घाड़ियां व सराड़ में इसका आयोजन होगा, जिसमें हर कुंड पर पांच पंडित मंत्रोच्चारण करेंगे। सुबह 8 बजे शंख की ध्वनि व ॐ के साथ दस मिनट तक जारी रहेंगे।

इसके बाद सभी पांच जगहों पर एक ही समय पर हवन यज्ञ की शुरुआत की जाएगी और दोपहर दो बजे पूर्णाहुति के साथ इसका समापन हो जाएगा। जिसके बाद दोपहर 3 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने सभी लोगों से यज्ञ में शामिल होने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें