फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः निक्की तवी बाढ़ मामले में जेडीए के वाइस चेयरमैन हाईकोर्ट में तलब

Sun, 23 Aug 2020 04:39 PM IST
प्रशांत कुमार जेएनएफ, जम्मू
विज्ञापन
हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति विनोद चटर्जी ने निक्की तवी में बाढ़ से नुकसान पर दायर याचिका की सुनवाई में जेडीए वाइस चेयरमैन की अनुपस्थिति पर उन्हें अगली सुनवाई में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। जनहित याचिका बरजाला और खंडवाल (निक्की तवी क्षेत्र) के ग्रामीण की ओर से दायर की गई है। जिसमें नदी के अधिकतर पानी को बड़ी तवी के बजाय निक्की तवी में डायवर्ट करने से हो रहे नुकसान का मामला उठाया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः रवींद्र रैना बोले- अनुच्छेद 370 अब कभी लौट कर नहीं आएगा, सपने देखना बंद करें पार्टियां

अधिवक्ता राहुल रैना, सुप्रिया चौहान, मोहम्मद जुल्कारनैन चौधरी, इरतिजा मुश्ताक सलारिया और मुजफ्फर अली शाह के साथ एडवोकेट शेख शकील अहमद ने दलीलें दीं। चीफ जस्टिस गीता मित्तल की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने पाया कि जेडीए की ओर से कोई उपस्थिति नहीं है। 16 मार्च 2020 के आदेश में प्रतिवादी के रूप में जेडीए अधिकारी को पेश होने को कहा गया था।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग द्वारा दायर हलफनामे के पैरा 4 का जवाब देने के लिए जिसमें यह रेखांकित किया गया था कि जेडीए की लापरवाही के कारण अनुमानित लागत 3.37 करोड़ रुपये की अनुमानित को सूची से हटा दिया गया है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा डीपीआर में जेडीए द्वारा कमियों को दूर नहीं करने को कहा था।

यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir: 2014 की बाढ़ में दो दर्जन जवानों की जान बचाने वाले युवा ने थामा आतंक का दामन 
विज्ञापन


अधिवक्ता एसएस अहमद ने तर्क दिया कि योजना विकास और निगरानी विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल 16 मार्च को डिवीजन बेंच के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे और उन्होंने डिवीजन बेंच को सूचित किया था कि तवी बेसिन के लिए बाढ़ शमन और व्यापक नदी प्रबंधन उपायों के लिए विश्व बैंक की परियोजना रिपोर्ट पर काम चल रहा है, जो जून तक पूरा होने की उम्मीद है।

अधिवक्ता ने कहा कि परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सुनिश्चित की गई समय सीमा पहले ही समाप्त हो गई है। इस तरह की रिपोर्ट को रिकॉर्ड में नहीं रखा गया है। डिवीजन बेंच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्देश दिया कि इस परियोजना के संबंध में रिपोर्ट डिप्टी एजी केडीएस कोतवाल दायर करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें