फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jammu Kashmir: अब तक 75 फीसदी मरीजों ने दी कोरोना को मात, रिकवरी दर में सुधार

Sun, 23 Aug 2020 04:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर में सुधार हुआ है। प्रदेश में रिकवरी दर 72.5 प्रतिशत पहुंच गई है, जो जुलाई में 50-60 फीसदी के बीच थी। यहां प्रतिदिन औसत 500-600 के बीच संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं। अब तक 75 फीसदी मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। हालांकि, मृत्यु दर में मामूली बढ़ोतरी भी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः रवींद्र रैना बोले- अनुच्छेद 370 अब कभी लौट कर नहीं आएगा, सपने देखना बंद करें पार्टियां

जुलाई में सरकारी आंकड़ों में बीस दिनों में 53.04 प्रतिशत रिकवरी दर दर्ज की गई थी। लेकिन मौजूदा रिकवरी दर 72.5 फीसदी तक है। देश में यह ओवरआल प्रतिशत 71.61 है। जम्मू-कश्मीर में अब तक 31 हजार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें करीब सात हजार सक्रिय मामले हैं। लेकिन कुल संक्रमित मामलों में करीब 24000 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, यानी 75 फीसदी तक लोग ठीक हो चुके हैं और 25 फीसदी ही अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें जम्मू-संभाग में 5 हजार से अधिक और कश्मीर संभाग में साढ़े 18 हजार तक मरीज रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक श्रीनगर जिला प्रभावित है, यहां अबतक करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी जिले में सबसे अधिक 7500 से अधिक संक्रमित मामले आए हैं, जिनमें 1200 से अधिक सक्रिय हैं। लेकिन 6 हजार से अधिक रिकवर भी हुए हैं। श्रीनगर में पिछले एक हफ्ते से प्रतिदिन करीब 200 संक्रमित मामले आ रहे हैं। इसी तरह बारामुला जिला दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 600 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir: 2014 की बाढ़ में दो दर्जन जवानों की जान बचाने वाले युवा ने थामा आतंक का दामन 

जम्मू कश्मीर में मौजूदा मृत्यु दर 1.9 प्रतिशत है (100 लोगों पर) जो जुलाई में 1.7 प्रतिशत थी। देश में यह ओवरआल 1.9 प्रतिशत है। संक्रमित लोगों का प्रतिशत 3.5 फीसदी है, जो जुलाई में 3 प्रतिशत था। देश में यह ओवरऑल प्रतिशत 8.8 है। प्रदेश में प्रतिदिन 16-17 हजार के बीच आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट हो रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें