फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीर बाबा की दरगाह पर मेले में गूंजी कव्वालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। गांव तलाड में पीर बाबा लखदाता की दरगाह पर आयोजित वार्षिक मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। मेले का मुख्य आकर्षण देर रात तक चला भव्य कव्वाली कार्यक्रम रहा, जिसमें प्रसिद्ध कव्वालों राकी सलीम व नीतिका वर्मा ने सूफियाना कलाम और कव्वालियां पेश कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कव्वालों की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। दरगाह परिसर में श्रद्धा और भाईचारे का अनूठा माहौल देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, लंगर तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई। आयोजकों में शामिल पूर्व सरपंच तिलक राज व गुलान योगी बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें