फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा के उद्योगों पर संकट, सरकार से राहत पैकेज की मांग

विज्ञापन
तरुण सिंघला
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र की 750 इकाइयों पर संकट गहराने का दावा करते हुए बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि समय रहते मदद नहीं मिली तो कई और इकाइयां बंद हो सकती हैं। मौजूदा उद्योगों के लिए आर्थिक सहायता, स्थानीय स्तर पर कच्चा माल उपलब्ध कराने, बिजली व्यवस्था सुधारने और एनओसी की प्रक्रिया आसान बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रधान तरुण सिंघला ने कहा कि कई इकाइयां पहले ही बंद हो चुकी हैं, जबकि कई मुश्किल दौर में हैं। सरकार नई इकाइयों को जिस तरह की सब्सिडी और प्रोत्साहन देती है, उसी तरह चल रहे उद्योगों को भी कम से कम 20 प्रतिशत सहायता दे। ताकि कारोबार और रोजगार बचा रहे।
सिंघला का दावा है कि यहां की उत्पादन शृंखला करीब 40 हजार करोड़ की है। उन्होंने उद्योग संगठनों के साथ जल्द बैठक करने, राहत पर फैसला लेने, बिजली और सुविधाएं बेहतर करने, उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें