फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बाग-ए बाहु पार्क में विकास कार्य तीन माह में पूरा करने के निर्देश, बंद पड़े फव्वारे भी होंगे ठीक

Sat, 19 Jun 2021 11:09 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मंडलायुक्त ने फ्लोरीकल्चर विभाग के ठेकेदारों को नुकसान के लिए जुर्माना नोटिस जारी करने के दिए निर्देश।
 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बाग-ए-बाहू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाग-ए बाहु पार्क में सभी विकास कार्य तीन माह में पूरे किए जाएं। यह निर्देश शनिवार को मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने अधिकारियों को जारी किए। उन्होंने पार्क में बंद पड़े फव्वारों को ठीक करने के लिए कहा। जलशक्ति विभाग को फव्वारों के लिए पानी की आपूर्ति करने और जलस्रोतों के काम में तेजी लाने के लिए कहा गया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ शनिवार को पार्क में विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता जेपीडीसीएल ने बताया कि प्रतिष्ठित लाइट एंड साउंड शो और म्यूजिकल वाटर फाउंटेन परियोजना के लिए आवश्यक ट्रांसफार्मर एचटीएवीआर 1250 केवीए की 30 जून तक स्थापना कर दी जाएगी। इसके साथ कुछ दिन में म्यूजिक फाउंटेन केबल के पीछे व्यू कटर स्थापित किया जाएगा। सहायक निदेशक पर्यटन ने बताया कि जर्मनी के विशेषज्ञ इंजीनियर म्यूजिकल फाउंटेन की प्रोग्रामिंग के लिए साइट का दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप में रखना होगा इन बातों का ध्यान, नहीं मानने पर हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन


पार्क में लंगिशिंग श्रेणी के तहत वर्टिकल गार्डन, व्यू प्वाइंट, वाटर चैनल में सुधार, फव्वारों की स्थापना, सोलर सबस्टेशन, रिटेनिंग बाल, ग्रिल फेंसिंग आदि पर काम किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने लंबित कार्यों पर कड़ा संज्ञान लेते कहा कि उक्त कार्यों को पूरा करने के समय सीमा पहले ही समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


सभी कार्य तीन महीने में पूरे करें। जिला खनिज अधिकारी परियोजना के लिए पर्याप्त निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाएं। उन्होंने फ्लोरीकल्चर विभाग को ठेकेदारों को नुकसान के लिए जुर्माना नोटिस जारी करने और आवश्यक होने पर पूर्व समाप्ति नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें