फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ई-स्पोर्ट्स एजुकेशन से घर बैठे मिल रहा इंडोर-ऑउटडोर खेलों का प्रशिक्षण

Fri, 04 Jun 2021 06:31 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

27 से शुरू हुए कार्यक्रम में अभी तक 20 से अधिक खेलों में खिलाड़ियों को मिलें ऑनलाइन टिप्स।
विज्ञापन
ई-स्पोर्टस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए ई-स्पोर्ट्स एजुकेशन काफी मददगार साबित हो रहा है। इनडोर और ऑउटडोर खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को घर बैठे ऑनलाइन प्रशिक्षण मिल रहा है। विभिन्न खेलों के कोच खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर उनकी तैयारियों को पुख्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन


27 मई से शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत अब तक 20 से अधिक खेलों में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कोरोना के कारण खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित न हो इसलिए यह कवायद शुरू की गई। खिलाड़ी भी इस कार्यक्रम का लाभ उठा रहे हैं।

खिलाड़ियों का कहना कि काफी अच्छी पहल है जिससे हम मैदान से दूर रहकर भी अपने तैयारी को पुख्ता कर पा रहे हैं। वीरवार को डॉ. रितेश ने खिलाड़ियों को इंजरी से बचने के लिए व्यायाम के प्रति जागरूक किया। ई-स्पोर्ट्स एजुकेशन में काउंसिल के कोच छह सप्ताह तक विभिन्न खेलों की ऑनलाइन कोचिंग देंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू के सुपर स्पेशलिटी और साइकाइट्री अस्पताल में जल्द शुरू होगी ओपीडी
विज्ञापन


यह काउंसिल के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होगी। स्पोर्ट्स काउंसिल ने पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया है। हालांकि, अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है, जिसमें ऑउटडोर खेल होंगे, लेकिन इंडोर खेल अभी बंद हैं, ऐसे में खिलाड़ियों के लिए ई-स्पोर्ट्स एजुकेशन काफी उपयोगी और फायदेमंद साबित हो रहा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें