फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: अमित शाह बोले, आतंक और आतंकवाद पर होगा जीरो टॉलरेंस, रहें अलर्ट

Thu, 27 Jun 2019 04:51 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह और राज्यपाल मलिक ने की राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा - फोटो : फाइल, एएनआई
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे का आज दूसरा दिन है। अमित शाह आज शहीद इंस्पेक्टर अरशद खान के श्रीनगर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद अरशद खान के परिवार से मुलाकात की। अमित शाह शहीद के परिजनों से मुलाकात के बाद प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अगुवाई वाली बैठक में शामिल हुए। साथ ही कश्मीर घाटी में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों को राहत राशि के रूप में चेक वितरित किया। 
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में घायल एसएचओ अरशद खान का दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था। 12 जून को अनंतनाग में आतंकी हमला किया गया था। हमले में अरशद खान घायल हो गए थे, पहले उन्हें श्रीनगर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर अरशद खान को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स लाया गया था, लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, अरशद खान की हालत काफी नाजुक थी।
 


सरपंचों व पंचों का तीस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शाह से मिला

राज्य में निर्वाचित सरपंचों व पंचों के प्रमुख संगठन ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कॉन्फ्रेंस का तीस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा के अनुसार रियासत के सभी संभागों से तीस सदस्यीय प्रतिनिधि आए हैं। 

विज्ञापन


उनके अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री से रियासत में संविधान के 73वें संशोधन को पूरी तरह से लागू करने, ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव करवाने की मांग की गई। उनका कहना हैं कि निर्वाचित सरपंचों व पंचों की सुरक्षा मजबूत करने के अलावा मानदेय की जगह वेतन का प्रावधान करने और पंचायत विकास फंड का प्रावधान करने की मांग भी रखी। 

 


घाटी में जान गवां चुके बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिले शाह  

अमित शाह ने श्रीनगर में अपने दौरे के दौरान गत महीनो में कश्मीर घाटी में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों को राहत राशि के रूप में चेक वितरित किए। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र रैना सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा के दल से मिले शाह

अमित शाह से आज प्रदेश भाजपा विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की मांग रखी, इसके अलावा सरपंचों व पंचों का तीस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी गृहमंत्री से मुलाकात की। 

आपको बता दें कि रियासत के पहले दौरे के दौरान प्रदेश भाजपा विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की मांग पुरजोर तरीके से रखने का मन बना चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की अगुवाई में करीब सौ प्रमुख नेता शाह से मिले। 

इसके अलावा श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के अलावा विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में पार्टी की तैयारियों, अनुच्छेद 35ए और 370 को हटाने के संबंध में अपना पक्ष रखा। 

प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जम्मू से उनके समेत पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, पूर्व विधायक, एमएलसी समेत करीब सौ नेता श्रीनगर मिले।

पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री अमरनाथ यात्रा में बस कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में पार्टी चाहती हैं कि यात्रा के समय में कोई भी विवादित मुद्दे को ज्यादा तूल न मिले। हालांकि विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की मांग को पुरजोर तरीके से केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा गया। पार्टी चाहती हैं कि विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें