फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट: अदालतों में सुनवाई के दौरान कई फाइलें गायब

Sat, 01 May 2021 02:58 PM IST
करिश्मा चिब अजय मीनिया, जम्मू

सार

हाईकोर्ट ने फाइलों को सुरक्षित रखने का दिया आदेश, बहुत सी फाइलें नहीं मिल रहीं।
 
विज्ञापन
jammu highcourt - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला और मुंसिफ अदालतों में कई मामलों की फाइलें गायब हो गई हैं। जब मामलों की सुनवाई का वक्त आता है तो फाइल मिलती नहीं या फिर यह बताया जा रहा है कि फाइलें गायब हो गई हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट के विजिलेंस कार्यालय ने निर्देश दिया है कि अदालतों का रिकार्ड सुरिक्षत रखें और इनका रखरखाव भी बेहतर तरीके से हो।

विज्ञापन


साथ ही यह भी कहा कि सभी मामलों के रिकॉर्ड को रिकार्ड रूम में जमा कराएं। हाईकोर्ट के विजिलेंस रजिस्ट्रार शहजाद अमीन ने इसे लेकर एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि बहुत से मामलों की सुनवाई के दौरान यह देखा गया है कि मामलों की फाइलें न मिलने की बात कही जाती है। या तो फाइलें मिलती नहीं और या फिर यह गायब होती हैं। जो कि एक अच्छा संकेत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में एक मई से नहीं लग पाए 18 से ऊपर वालों को टीका, जानिए कब शुरू होगा टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा सख्त शब्दों में कहा जा रहा है कि फाइलों को सुरिक्षत रखें। रिकार्ड को रिकार्ड रूम में रखवाएं। जिला जज और अन्य अदालतों के प्रिसाइडिंग अफसर इस पर सख्ती से अमल करें और इसे प्रभावी बनाएं। यदि इस आदेश को अमलीजामा पहनाने में कोई खामी नजर आती है तो इसके लिए जिला जज, प्रिसाइडिंग अफसर, सिविल कोर्ट, क्रिमिनल क्लर्क, सृष्टाधार और रिकार्ड के कस्टोडियन निजी पर जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें