फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए जीआरपी कटड़ा को ड्रोन का इंतजार

Fri, 07 Aug 2020 04:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उधमपुर में दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से गुजर रही रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए जीआरपी कटड़ा करीब दो वर्ष से रेलवे से तीन ड्रोन की मांग कर रही है। हर वर्ष इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर रेलवे को भेजे जाते हैं, लेकिन आज तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। ड्रोन की सुविधा न मिलने के कारण जीआरपी को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जिस दिन जीआरपी को ड्रोन मिलेंगे, उस दिन रेलवे ट्रैक और सुरगों की सुरक्षा और मजबूत हो जाएगी।

विज्ञापन


जीआरपी कटड़ा को मनवाल से लेकर कटड़ा तक रेलवे लाइन की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जीआरपी इस रूट में कई सुरगों व पुलों की सुरक्षा को संभाले हुए हैं। जवान दिन रात तैनात रह कर सुरक्षा में जुटे भी हुए हैं, लेकिन आधुनिक सुविधाएं न मिलने के कारण जीआरपी को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। करीब तीन वर्ष पहले जीआरपी ने तीन ड्रोन का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे को भेजा था।

जीआरपी ने रेलवे को बताया था कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण ट्रैक की सुरक्षा करने में बहुत ज्यादा परेशानी होती है। ड्रोन की सुविधा मिलने पर जीआरपी रेलवे ट्रैक के चप्पे-चप्पे की सुरक्षा कर सकेगा। जब ट्रेनें गुजरेंगी तो उनकी आवाजाही पर भी पूरी नजर रखी जा सकेगी। लेकिन इसके बावजूद रेलवे ने ड्रोन की सुविधा को मंजूरी नहीं दी है। जीआरपी हर बार इस मांग का प्रस्ताव बनाकर रेलवे को भेज रहा है और रेलवे इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं कर रहा है। रेलवे ने इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल कर रखा है।
विज्ञापन


सुरगों व पुलों की सुरक्षा के लिए चाहिए ड्रोन
कटड़ा से मनवाल के बीच कई रेलवे सुरग और बड़े पुल मौजूद हैं। जीआरपी के लिए इनकी सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती होती है। सीआरपी को सबसे ज्यादा मेहनत भी इनकी सुरक्षा के लिए ही करनी पड़ती है। जब कोई ट्रेन आती है तो इनके दोनों तरफ वाहनों को अलर्ट कर रखा जाता है। अगर ड्रोन की सुविधा मिल जाए तो इनकी सुरक्षा करना आसान हो जाएगा।

मौजूदा समय में ट्रेनों की आवाजाही बंद है, इसलिए ड्रोन की कोई जरूरत नहीं है। इस समय जीआरपी का पूरा ध्यान कोरोना से लड़ने की तरफ है। इसी को लेकर काम किया जा रहा है। भविष्य में हालात सुधरने पर इसको लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। -संजय कोतवाल, एसएसपी, रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें