फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्नातक पहले सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन ही चलेंगी, छात्रों को नहीं लगा कोरोना टीका

Sat, 20 Nov 2021 10:52 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक पहले सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन मोड से ही चलेंगी। पहले सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले अधिकांश छात्र 18 आयु वर्ग से कम हैं। उनके पास कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
University of Jammu - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक पहले सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन मोड से ही चलेंगी। पहले सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले अधिकांश छात्र 18 आयु वर्ग से कम हैं। उनके पास कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं हैं। सरकारी नियमों के मुताबिक नॉन वैक्सीनेटड छात्र ऑफलाइन कक्षाएं नहीं ले सकते हैं।

विज्ञापन


कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 18 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग के छात्रों के पास कोविड वैक्सीनेशन के दोनों सर्टिफिकेट होने चाहिए। क्लस्टर विवि के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि पहले सेमेस्टर के अधिकांश छात्र 18 से नीचे की आयु के हैं। इसी के मद्देनजर क्लस्टर विवि के अधीन कॉलेजों में पहले सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन मोड से ही चलती रहेंगी।

डिग्री कॉलेज कुंजवानी के प्रधानाचार्य हंस राज ने बताया कि पहले सेमेस्टर में दाखिला हो चुका है। छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन मोड से चली रही हैं। पहले सेमेस्टर के कुछ ही छात्र 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं, ऐसे में सभी के लिए ऑफलाइन कक्षाएं संभव नहीं हैं। अध्यापक दो स्थानों में टीचिंग नहीं करवा सकते हैं। इस वजह से सभी छात्रों की कक्षाओं के ऑनलाइन पढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें