फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : पहली बार श्रीनगर से दुबई के लिए मिश्री चेरी का निर्यात शुरू

Tue, 06 Jul 2021 10:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • जल्दी खराब होने वाले फलों की श्रेणी में शुमार चेरी की पहली खेप कारगो उड़ान से विदेश भेजी
विज्ञापन
cherry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी का चेरी फल अब अरब देशों में धूम मचाने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार चेरी की मिश्री किस्म की खेप को दुबई में लांच किया गया है। श्रीनगर से दुबई के लिए निर्यात की पहली खेप को सोमवार कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


जल्द खराब होने वाली फसलों की श्रेणी में शुमार चेरी के अरब देशों में निर्यात को एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट एक्सप्रोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (अपेडा) के माध्यम से किया जा रहा है। कृषि विभाग ने इसके लिए गो एयरलाइंस के साथ एमओयू साइन किया है।

गो एयरलाइंस की कारगो उड़ान से यह चेरी सस्ती दरों पर विदेशी बाजार तक पहुंचाई जाएगी। अपेडा के साथ पंजीकृत निर्यातक चेरी को बाकायदा अच्छी ब्रांडिंग के साथ विदेशों में भेज रहे हैं। इसमें शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी भी मदद कर रही है। 
विज्ञापन


स्वादिष्ट और विटामिन, मिनरलसे भरपूर है चेरी की मिश्री किस्म
चेरी की मिश्री किस्म को सबसे अच्छी प्रजातियों में माना जाता है। यह स्वादिष्ट तो हैं ही, स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी हैं। मिश्री चेरी में विटामिन, मिनरल और प्लांट कंपाउंड प्रचुर मात्रा में होते हैं। यही वजह है कि इसकी मांग भी ज्यादा रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें