रियासत सरकार बाजार में बांड लाने की तैयारी कर रही है। भारी भरकम देनदारियों से छुटकारा पाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। सबसे पहले बिजली विभाग बांड लाएगा। इसके लिए जोरदार तैयारियां की जा रहीं हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में सरकार बांड लेकर मार्केट में उतरेगी।
विभाग पर लगभग 7000 करोड़ की देनदारी है। सरकार का वित्तीय ढांचा भी चुस्त दुरुस्त नहीं है। ऐसे में नए प्रोजेक्ट शुरू कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। ट्रांसफार्मर तक रिपेयर नहीं हो पा रहे हैं।
इन विषम परिस्थितियों में सरकार ने आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आउटसोर्स का मार्ग अपनाने को प्राथमिकता दी। इसके तहत सरकार मार्केट में बांड लाकर पैसा जुटाने की कोशिश में है।