केंद्रीय खनिज मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्यसभा में कहा कि लिथियम एक अलौह धातु है और ईवी बैटरी में प्रमुख घटकों में से एक है। उन्होंने कहा कि खदान ब्लॉक की केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा समग्र लाइसेंस के जरिये नीलामी होगी।
केंद्र सरकार ने कहा है कि फरवरी में जम्मू-कश्मीर में मिले लीथियम के भंडार की नीलामी होगी। केंद्रीय खनिज मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्यसभा में कहा कि लिथियम एक अलौह धातु है और ईवी बैटरी में प्रमुख घटकों में से एक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खदान ब्लॉक की केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा समग्र लाइसेंस के जरिये नीलामी होगी। उन्होंने कहा कि सफलतापूर्वक बोली लगने के बाद इसकी आर्थिक व्यवहार्यता का निर्धारण किया जाएगा। मंत्री ने कहा, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने 2020-21 और 2021-22 के दौरान जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमना क्षेत्रों में जी3 चरण की परियोजना को अंजाम दिया और 59 लाख टन लिथियम के अनुमानित संसाधन (जी3) का अनुमान लगाया।