फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सरकार ने विधायक निधि को बढ़ाकर किया तीन करोड़

Tue, 16 May 2017 10:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
व‌िधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद सीएम और ड‌िप्टी सीएम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एक अहम फैसला लेते हुए सरकार ने विधायकों का सीडीएफ बढ़ा दिया है। इसकी राशि पहले डेढ़ करोड़ थी, जिसे बढ़ाकर तीन करोड़ किया गया है। प्लानिंग, डेवलपमेंट एंड मानीटरिंग डिपार्टमेंट की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। योजना के तहत सामाजिक और विकास गतिविधियों को शामिल करने के लिए सीडीएफ को खर्च करने के दिशा-निर्देशों में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन


नए निर्देशों में अब विधायक चिकित्सा सहायता के तहत 20 लाख तक की राशि का प्रयोग कर सकेंगे। इससे लिवर, किडनी प्रत्यारोपण, अस्थि मज्जा, हृदय प्रत्यारोपण जैसी बीमारियों का उपचार किया जा सकेगा। इसकी सीमा एक लाख रुपये प्रति मरीज तय की गई है।

बिजली बुनियादी ढांचे में एक करोड़ रुपये तक ऊर्जा विकास के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सीडीएफ के कुल अधिकार 33.33 प्रतिशत होंगे।उप-स्टेशनों के वितरण में बढ़ोतरी के लिए राशि 30 लाख रुपये से अधिक नहीं होगी। इसका आवंटन सरकार की तरफ से 12 जनवरी, 2017 को दिए आदेश के मुताबिक होगा। इसके अलावा और कई बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें