केंद्र ने फंडिंग पैटर्न बदलकर जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल को बड़ी राहत दी है। इसे यूं भी कहा जा सकता है कि उसने इन राज्यों के विशेष श्रेणी के दर्जे को बहाल कर दिया है।
पिछले डेढ़ साल से यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु बना हुआ था। जम्मू कश्मीर को कुछ केंद्रीय योजनाओं में कुछ सालों से 90ः10 के अनुपात में धनराशि मिल रही है।
केंद्र ने करीब 27 कोर योजनाओं और दर्जन भर अन्य स्कीमों में नार्थ ईस्ट की तर्ज पर उत्तराखंड को 90:10 के अनुपात में धनराशि दिए जाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग के वित्त सचिव रतन वी पातल ने विगत 28 अक्तूबर को इस बाबत आदेश जारी किया।