फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दुकानों के बाहर सामान रखा तो खैर नहीं, पीली पट्टी खींच तय होगी हद

Fri, 02 Apr 2021 12:08 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • रात को सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वाले भी नपेंगे, नजर रखेगी टीम
  •  नगर निगम कार्यकारी कमेटी की बैठक में लिए कई अहम फैसले
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में दुकानों के बाहर पीली पट्टी खींचकर हद तय की जाएगी। इसके बाहर सामान सजाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। रात को सड़क किनारे या खुले में कचरा फेंकने वालों को जुर्माना किया जाएगा। इस पर नजर रखने के लिए टीम बनाई गई है।

विज्ञापन


यह फैसले वीरवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कार्यकारी कमेटी की बैठक में लिए। इस दौरान सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पर भी जोर दिया गया। मेयर ने कहा कि नगर निगम के सुचारु कामकाज के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और आम जनता की शिकायतें हल की जाएंगी। उन्होंने निगम की टीम को जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से हल करनेे के लिए कहा।

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: बिना बीज वाले खीरे और टमाटर की फसल तैयार, की गई पहली कटाई
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लोरिकल्चर विंग को मजबूत करने के निर्देश दिए। अधिकारी अपने क्षेत्र में पार्कों के रखरखाव के लिए विभिन्न कदम उठाए। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए पहले से ही कमेटियां गठित हैं। हर कमेटी संबंधित वार्ड के पार्षद की अध्यक्षता में काम कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें