आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के खिलाड़ियों को जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल एनएस, एनआईएस पटियाला में छह सप्ताह का कोचिंग कोर्स करवाएगा। 24 विभिन्न खेलों में ये प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ियों को ऑफलाइन आवदेन करना होगा। 20 से 42 वर्ष की आयु के बीच के खिलाड़ी ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। स्पोर्ट्स काउंसिल आवेदन करने वाले खिलाड़ियों में से कुछ को प्रायोजित भी करेगा।
छह सप्ताह का कोर्स तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, खो-खो, तैराकी, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती, वुशु, योग, कैनोइंग, कयाकिंग, कबड्डी, फुटबॉल, रोविंग और जूडो में होगा। कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम पात्रता 10+2 के साथ जिला व खेल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर स्कूल, जिला चैंपियनशिप या इंटर कॉलेज, यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रथम, दूसरा या तीसरा स्थान होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को खतरा, जानिए जम्मू के 47 बाल रोग विशेषज्ञों के बारे में
इन खेलों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें तैयार किया जाएगा। इस कोर्स में शामिल होने के लिए जम्मू संभाग के खिलाड़ियों को एक कागज पर आवेदन कर दस्तावेज के साथ एमए स्टेडियम स्थित स्पोर्ट्स काउंसिल के कार्यालय में जमा करवाना होगा। इसक बाद काउंसिल दस्तावेजों की जांच करेगी और जरूरतमंद खिलाड़ियों को इसके लिए प्रायोजित भी करेगी।