फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त, गोला-बारूद बरामद

Thu, 13 Aug 2020 09:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी ठिकानों से बरामद गोलाबारूद व अन्य सामग्री - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के बदरु, बारसो में दो आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। लश्कर के इन आतंकी ठिकानों से भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। सेना की 50-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), सीआरपीएफ की बटालियन-130 और अवंतीपोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवंतीपोरा के बदरु, बारसो वन क्षेत्र में लश्कर के आतंकियों ने छिपने का ठिकाना बना रखा है। इसी सूचना के आधार पर सेना की 50-आरआर, सीआरपीएफ की बटालियन-130 और अवंतीपोरा पुलिस ने इलाके में बुधवार रात तलाशी अभियान शुरू किया था।

तलाशी अभियान में गुरुवार को सुरक्षाबलों को लश्कर के दो आतंकी ठिकाने मिले, जिन्हें नष्ट कर दिया गया है। आतंकी ठिकानों से एके-47 राइफल के 1918 कारतूस, दो ग्रेनेड, एक यूजीबीएल थ्रोवर, चार यूजीबीएल, अमोनियम नाइट्रेट जैसे पदार्थ के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई हैं। इसके साथ 5400 रुपये (भारतीय मुद्रा), बर्तन, गैस स्टोव, गैस सिलेंडर और अन्य खाद्य सामग्री भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर की वो जगह जहां दफन हैं जहांगीर की आंतें, जबकि बाकी शरीर लाहौर में दफनाया गया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें