फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सरकारी नौकरी के लिए अब देनी होगी मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ससुरालियों की जानकारी

Wed, 23 Jun 2021 10:47 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अभ्यर्थी के चरित्र और पृष्ठभूमि की जांच के लिए सरकार ने सर्विस रूल में किया संशोधन। दो माह में सीआईडी करेगी जांच, गलत जानकारी देने पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी रद्द।
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी में चयन होने पर अब अभ्यर्थी को पिछले पांच साल इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, बैंक खाते, वाहन, 15 वर्ष की आयु के बाद की शिक्षा और ससुरालियों की जानकारी देनी होगी। बैंक अथवा किसी वित्तीय संस्था से ऋण लिया है तो वो भी बताना होगा। अभ्यर्थी की ओर से दी गई इस जानकारी की पुलिस की सीआईडी विंग जांच करेगी, जिसके बाद ही नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सरकार ने सेवा नियमों में संशोधन का आदेश जारी किया है। इसका फैसला कुछ महीने पहले ही कर लिया गया था, लेकिन इसे लेकर आदेश अब जारी किया है। पिछले वर्ष मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाले एक पैनल ने इसकी सिफारिश की थी।

वेरिफिकेशन के लिए तैयार किए गए पैटर्न के तहत चयनित अभ्यर्थियों को अपने बारे में जानकारी देने के अलावा ससुराल सहित अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिछले पांच वर्षों के दौरान उपयोग किए गए मोबाइल नंबर, पंजीकरण संख्या के बारे में जानकारी प्रदान करनी होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को वित्तीय सहायता, 40 परिवारों को मिले 20-20 हजार रुपये

स्वामित्व या उपयोग किए गए वाहन, ई-मेल और सोशल मीडिया या वेब-आधारित पोर्टल खातों के अलावा, बैंक और डाकघर खाता संख्या की जानकारी भी देनी होगी। इन तमाम जानकारियों को संबंधित विभाग एक बंद सील लिफाफे में सीआईडी मुख्यालय में भेजेंगे। इसके बाद सीआईडी अभ्यर्थी के चरित्र और उसके जीवन का वेरिफिकेशन करेगा।
विज्ञापन


वेरिफिकेशन करने के बाद एक महीने में संबंधित विभाग को सीआईडी इसकी जानकारी देगा। यदि जांच में कुछ और समय लगता है तो एक महीने का और वक्त सीआईडी ले सकती है। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि सीआईडी की रिपोर्ट में उम्मीदवार खरा नहीं उतरता और उसे संबंधित प्रशासन की स्क्रीनिंग कमेटी सही ठहराती है तो नियुक्ति स्वत: ही रद्द कर दी जाएगी। लिहाजा कोई भी उम्मीदवार किसी तरह की जानकारी गलत न दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें