जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के एसओजी भवन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, अवंतीपोरा पुलिस स्टेशन परिसर में स्थित एसओजी भवन में बुधवार को आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
हथियार और गोला बारूद को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इमारत की पहली मंजिल और छत को नुकसान जरुर हुआ है। आग कैसे लगी इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।