फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोरोना में बढ़ी आर्थिक तंगी, घर खर्च को लेकर पति-पत्नी में हो रही मारपीट

Sun, 06 Jun 2021 10:49 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

महिला थाने में पति-पत्नी में झगड़े और घरेलू विवाद के 150 से ज्यादा मामले पहुंचे।
विज्ञापन
घरेलू विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। आर्थिक तंगी इस कदर भारी पड़ने लगी है कि घरेलू विवाद बढ़ गए हैं। पति-पत्नी में मारपीट तक होने लगी है। घर खर्च को लेकर विवाद थानों तक पहुंच रहे हैं। महिला थाने में ऐसे कई मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। जांच में पता चला कि कोरोना महामारी में पति की नौकरी चली गई या कामकाज ठप हो गया।
विज्ञापन


पत्नी घर का खर्च चलाने के लिए पैसे मांगती है तो पति मारपीट शुरू कर देते हैं। जानकारी के अनुसार जम्मू के महिला थाने में पिछले एक महीने में पति-पत्नी के झगड़े और सास के साथ विवाद के 150 से ज्यादा मामले पहुंचे हैं। इनमें से 60 से अधिक मामले पति-पत्नी में मारपीट के हैं। इसके अलावा अन्य घरेलू हिंसा के मामलों में भी विवाद का कारण आर्थिक तंगी और दिनभर घर में रहना सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हटते ही बढ़ने लगी वैष्णो देवी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना कर्फ्यू के चलते परिवार के सभी लोग घर में रहते हैं। किसी न किसी बात को लेकर नोक-झोंक और बहस हो रही है। कइयों में बर्दाश्त करने की क्षमता कम होती है तो बात बढ़ जाती है। कोरोना महामारी के चलते आर्थिक तंगी भी एक बड़ा कारण है। जब मामलों की जांच की जा रही है तो सामने आ रहा है कि कोरोना के चलते रोजगार नहीं रहा। जिसका असर परिवार के खर्च पर पड़ रहा है। -अनीता काटल, इंचार्ज, पुलिस महिला सेल जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें