फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: फारूख अब्दुल्ला की बहन सुरैया और बेटी साफिया को मिली जमानत

Thu, 17 Oct 2019 10:34 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Farooq Abdullah sister Suraiya and daughter Safiya - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की बहन सुरैया और बेटी साफिया को अदालत से जमानत मिलने के बाद बुधवार देर शाम रिहा कर दिया गया। इन दोनों को पुलिस ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करने के दौरान गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने इन्हें धारा 107 व 151 के तहत मुकदमा दर्ज कर सेंट्रल जेल भेज दिया था।  सिविल सोसाइटी की महिला सदस्यों ने लाल चौक से सटे प्रताप पार्क में एकत्रित होकर नारे लिखी तख्तियां लेकर अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले और जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित दो राज्यों में विभाजित किये जाने को लेकर प्रदर्शन किया था।





उमर और महबूबा को पीएसए के तहत अभी हिरासत में रखा गया है- अमित शाह
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती इस समय हिरासत हैं। उन्हें लगातार हिरासत में रखे जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसपर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि उन्हें सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें