फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजास्टर मैनेजमेंट कान्फ्रेंस 30 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में 30 नवंबर को डिजास्टर मैनेजमेंट पर दो दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासनिक सुधार एवं लोक समस्या विभाग (डीएआरपीजी), भारत सरकार की टीम ने श्रीनगर में राज्यपाल के सलाहकार के. स्कंदन से बुधवार को मुलाकात कर कांफ्रेंस की तैयारियों पर चर्चा की। इसमें देशभर के विशेषज्ञ शिरकत कर आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। संयुक्त सचिव डीएआरपीजी वी. शशांक शेखर के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने बताया कि प्री व पोस्ट डिजास्टर परिदृश्य पर अत्याधुनिक तकनीक से जुड़े पहलुओं पर बात की जाएगी। सलाहकार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े प्रमुख विषयों पर संभावित सूची दी जाए। उन्होंने बताया कि विभाग योजना बना रहा है कि विभिन्न सेल्फ हेल्प ग्रुप और एनजीओ को शामिल करके लोगों से जुड़े मुद्दों पर फीडवैक लिया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें