फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने ढेर किए लश्कर के चार आतंकी, तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायल

Mon, 01 Apr 2019 05:34 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा व हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में सेना के तीन तथा पुलिस के एक जवान घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  

विज्ञापन


जिले के लस्सीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुबह सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, मारे गए आतंकियों की पहचान जफर पाल (डंगरपोरा-शोपियां), तौसीफ अहमद यट्टू (गुडबग-पुलवामा), आकिब अहमद कुमार (हैल्लो-शोपियां) तथा मोहम्मद शफी भट (सिडो-शोपियां) के रूप में हुई है। यह लश्कर तथा हिजबुल का संयुक्त ग्रुप था। 


                 
विज्ञापन


कई हमलों में थे शामिल
मारे गए चारो आतंकी सुरक्षा बलों तथा सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले व नागरिकों पर अत्याचार के कई मामलों में शामिल थे। यट्टू इलाके में कई हमलों को अंजाम देने तथा साजिश रचने में शामिल रहा था। पाल के खिलाफ शोपियां थाने में कई मामले दर्ज थे। कुमार और भट भी इलाके में कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। 

घाटी में पांच दिनों में 10 आतंकी ढेर
घाटी में पिछले पांच दिनों में सुरक्षा बलों ने 10 आतंकियों को मार गिराया गया है। इसमें वीरवार को शोपियां में तीन और हंदवाड़ा में एक आतंकी मारे गए थे। शुक्रवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में जैश के दो पाकिस्तानी आतंकी अली तथा इदरीस ढेर किए गए थे। अब सोमवार को चार आतंकी मारे गए। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें