जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के किनारे नगरोटा में सेना के कैंप की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुठभेड़ के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया है। जिस ट्रक में आतंकी आए थे, उसका नंबर जम्मू-कश्मीर का है।
ट्रक से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए जाने की खबर है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। वहीं, बान टोल प्लाजा के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद उधमपुर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
नगरौटा एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा कि पुलिस को पूरी खबर थी कि आतंकी पाक से कश्मीर आ रहे हैं, जिला पंचायत चुनाव में हमले की साजिश रची जा रही थी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बताया कि आतंकियों के पास से कुल 11 एके-47 राइफलें बरामद की हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों के पास से 11 एके-47 राइफल बरामद और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
सुरक्षाबलों ने जैश के चार आतंकियों को ढेर किया है। ये बड़े आतंकी थे यह उनके हथियार देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। इंटेलीजेंस इनपुट का स्रोत बताया नहीं जा सकता है। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हुई है।
ट्रक का चालक फरार हो गया है। सीआरपीएफ हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। जो आतंकी मारे गए हैं हो सकता है वो पाकिस्तान के हो। डीडीसी चुनाव को हर हाल में सफल बनाएंगे